भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स बेचने वाली कंपनी Xiaomi का वाकई जलवा है, शाओमी ने 3 महीने के अंदर ही भारत में रेडमी नोट 10 सीरीज के 20 लाख से ज्यादा मोबाइल्स बेच डाले, जिनका मूल्य 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। Redmi Note 10 Series में Redmi Note 10, Redmi Note 10S, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन्स हैं।

Xiaomi Mi 11X Pro (शाओमी मी 11एक्स प्रो) में आपको 6.67 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल्स का है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने फोन में 4520mAh की बैटरी दी है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 108MP का है, बाकी सेंसर 8MP का और तीसरा कैमरा सेंसर 5MP का है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा है।