OnePlus कथित तौर पर 20 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में नए फोन पेश करने की दिशा में काम कर रही है। ये फोन आने वाले समय में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने की संभावना है। इस साल की अगली तिमाही से लेकर 2022 की दूसरी तिमाही तक किसी भी समय यह फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। वनप्लस ने हाल ही में यह भी घोषणा की थी कि वह अपने OxygenOS को ओप्पो के ColorOS के साथ विलय कर रहा है ताकि सभी डिवाइसेज में एफिशिएंसी में सुधार किया जा सके और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी स्टैंडर्डाइज़ किया जा सके।
OnePlus ने मार्केट में फ्लैगशिप फोन के साथ ऐंट्री ली थी और प्रीमियम ब्रैकेट में अच्छी पहचान हासिल की। पिछले साल वनप्लस ने बजट के अनुकूल फोन पेश करके अपनी नॉर्ड रेंज का विस्तार किया- एक ऐसी रणनीति जिसे उसने वर्षों तक नहीं अपनाया था। बराड़ का कहना है कि नए सब-20k फोन नॉर्ड ब्रांडिंग के साथ पेश किए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord N200 5G जैसे अल्ट्रा-अफॉर्डेबल फोन यूएस और कनाडा जैसे मार्केट्स में पेश किए हैं, लेकिन इन मॉडलों को अभी तक भारत में नहीं लाया गया है।
यदि बरार के ये कयास सही साबित होते हैं तो इसी तरह के फोन ग्लोबल मार्केट्स के अलावा भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकते हैं। भारतीय स्मार्टफोन सेगमेंट Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और अन्य भारतीय ब्रांडों के बजट फोन से भरा है।

Post a Comment
Post a Comment