सैमसंग के इस नए फोन Samsung Galaxy Wide 5 की कीमत 4,49,900 KRW (दक्षिण कोरियाई ओन) यानी करीब 28,200 रुपये है। फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के एक ही मॉडल में पेश किया गया है। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy Wide 5 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें मीडियाटेक Density 700 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है ।
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है।
सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 203 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

Post a Comment
Post a Comment