Oppo A16 MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। यह डिवाइस ओप्पो ए15 (Oppo A15) का अपग्रेडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में वाटर-ड्रॉप नॉच सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके बेजल थोड़े मोटे हैं। इसके अलावा डिवाइस में स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन फीचर के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं, इस फोन की कीमत बजट सेगमेंट में है, Oppo A16 स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। यह डिवाइस क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस को ऑफलाइन स्टोर, आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया (Amazon India) से खरीदा जा सकता है।
ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को ओप्पो ए16 की खरीदारी करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर मिलेंगे।
Oppo A16 स्मार्टफोन में डुअल-सिम स्लॉट है। यह स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड ColorOS 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.52 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। इस डिवाइस में MediaTek Helio G35 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Post a Comment
Post a Comment