Infinix Zero X और Infinix Zero X Pro के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। इन दोनों फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। इनफिनिक्स के ये दो नए स्मार्टफोन्स 13 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक Infinix Zero X Neo पर भी काम चल रहा है। 

Infinix Zero X और Zero X Pro में 8GB रैम, ARM Mali G76 GPU और Android 11 OS दिया गया है। फोन में 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 480 डीपीआई के साथ एफएचडी+ डिस्प्ले है। Infinix Zero X और Zero X Pro मीडियाटेक हेलियो जी90 (एमटी6785) चिपसेट से लैस हैं। गूगल प्ले लिस्टिंग के अलावा भी इन नए फोन्स की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इनके कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। 

Infinix Zero X Pro के किनारे फ्लैट हो सकते हैं और इसमें 6.7-इंच FHD + डिस्प्ले, एक छोटा पंच-होल कटआउट, एक 120Hz रिफ्रेश रेट और नैरो बेजल्स होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोन में AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 40W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। ये फोन 8GB रैम को 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें फ्रंट में 16MP का सेंसर होने की उम्मीद है। वहीं पिछले हिस्से का मेन कैमरा 108MP का हो सकता है। इसके अलावा बैक साइड में एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक पेरिस्कोप ज़ूम लेंस भी हो सकता है।